Monday, May 20 2024

तबतक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो : डीएम

FIRSTLOOK BIHAR 22:47 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभाकक्ष में नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थितग युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने एक ध्येय वाक्य दिया उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो।

उन्होंने उपस्थित युवाओं को कहा किज आप सभी अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। अपनी उर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका तय करें ताकि हमारा देश और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं उनके विचारों को अपने जीवन में उतारें। कहां की स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। उन्होंने पूरे विश्व को भारत की संस्कृति से अवगत कराया।विवेकानंद का जीवन दर्शन युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त सुनील कुमार झा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के महान दार्शनिक, आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक स्वामी विवेकानंद की आज जयंती है। हमारा देश युवाओं का देश है और युवाओं के लिए एक अवसर है उस महान आत्मा को याद करने का जिसने 128 साल पहले समूचे विश्व में भारत का नाम रोशन किया।दुनिया का परिचय भारतीय संस्कृति और सनातन जीवन पद्धति से कराया।उन्होंने कहा कि भारत के युवा वर्ग स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह तथा जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार द्वारा भी युवाओं को संबोधित किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी के साथ उपस्थित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मंच संचालन के साथ धन्यवाद का कार्य नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रश्मि सिंह ने किया।

Related Post