Friday, May 17 2024

एकात्म मानववाद का अंतिम लक्ष्य समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति का विकास है : डाॅ ममता रानी

FIRSTLOOK BIHAR 23:45 PM बिहार

कुढ़नी ( मुजफ्फरपुर ) : भारतीय जनता पार्टी तुर्की मंडल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग दरियापुर कफेन विद्यालय में शनिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता प्राचार्य डाॅ ममता रानी, अरविंद कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य ममता रानी ने कहा कि सैद्धांतिक अधिष्ठान दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद पर आधारित है। एकात्म मानववाद का अंतिम लक्ष्य समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति का विकास है। आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गांव गरीब की सरकार है । जो समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के विकास को लेकर तत्पर है।

मौके पर पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकार विकास के लिए कृत संकल्पित है। प्रशिक्षण शिविर में अरविंद कुमार सिंह ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन रचना में हमारी भूमिका एवं विचार परिवार विषय को रखा । प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, प्रमोद चौधरी ,राज किशोर साह, नरेश साहनी, रमेश महतो, पवन साही राजेश झा , निशांत सिंह ऋषि नाथ चौधरी , नौशाद आलम ,जितेंद्र पासवान, शंभू पाठक, गुड्डू कुमार सहित मंडल पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख सह प्रमुख सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Related Post