Friday, May 17 2024

फुलवामा हमले में घायल सेना का जवान मुजफ्फरपुर का निरंजन ठीक होने के साथ ही देश की सेवा में फिर तैनात

FIRSTLOOK BIHAR 00:06 AM बिहार

कुढ़नी ( मुजफ्फरपुर ) : पुलवामा हमले की बरसी पर श्रीनगर में कार्यरत निरंजन कुमार ने बताया कि दो वर्ष पहले पुलवामा हमले में घायल हो गए थे।अब पूरी तरह स्वस्थ होकर देश की सेवा में जुट गए हैं।उन्होंने बताया कि वे श्रीनगर में तैनात थे।दो वर्ष पहले तीन बजकर 20 मिनट पर घटना घटी।घटना के बाद चारो ओर चीख पुकार मच गया था।सेना के जो जवान ठीक थे।वे अपने साथियों को मदद कर रहे थे।उनका जबड़ा टूट गया था। जवान व सेना ने मदद करते हुए उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया।जहां वे इलाजरत रहे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे अपने घर तुर्की लौट गए।अब वे पूरी तरह स्वस्थ होकर श्रीनगर में फिर तैनात हैं।निरंजन कहते हैं कि सेना के जवान जब घर छोड़कर देश की सेवा के लिए निकलते हैं तब वे माँ भारती को अपना सब कुछ समर्पित कर देते हैं।आतंकी हमलों से मैं टूटा नही हूं।पहले से ज्यादा जोश है।घटना के बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को बताया था कि वे ठीक है।घबराने की कोई जरूरत नहीं है। निरंजन चार भाइयों में दूसरे नम्बर पर है।उनके बड़े भाई ने बताया कि पुलवामा की घटना की जानकारी उनके परिजनों को टीवी के माध्यम से मिली।घटना के बाद भाई की हालत की जानकारी उनके एक दोस्त ने दिया। परिवार के लोग हादसे के बाद घबरा गए थे।घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने अपने तीसरे भाई धर्मेन्द्र कुमार को फोन पर जानकारी दिया।धर्मेन्द्र भी सेना में जवान हैं।घटना के दो दिनों के बाद धर्मेन्द्र निरंजन के पास पहुँच गया था।ईधर, निरंजन ने बताया कि देश सेवा में लगे जवानों को सेना जरूरत से ज्यादा सहायता करती है।उन्हें अपने विभाग से उम्मीदों से ज्यादा सहायता मिला है।धर्मेन्द्र के परिवार में पत्नी व एक पुत्री व दो पुत्र है।जो फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है।

Related Post