Friday, May 17 2024

शहर से लेकर गांव तक के निजी स्कूलों ने चलाया सफाई अभियान

FIRSTLOOK BIHAR 05:30 AM बिहार

मुजफ्फरपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल को लिखा था पत्र

मुजफ्फरपुर : सरकार के आदेश पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल के सदस्य स्कूलों के शिक्षक, छात्र व कर्मचारी रविवार की सुबह सात बजे से ही सफाई अभियान में जुट गये। अपने - रविवार की छुट्टी होने के बाद भी अपने स्कूलों के आस-पास के क्षेत्रों में सफाई की। सभी छात्र, शिक्षक व कर्मचारी अपने हाथों में डस्टबिन व झारू लेकर इस अभियान में जुटे थे। सफाई के साथ ही कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव भी किया। इस अभियान में शहर से लेकर गांव तक के निजी स्कूलों ने न सिर्फ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की बल्कि सबने स्वच्छता को लेकर चलाये गये इस अभियान में अपने को आगे दिखाने की कोशिश भी की। स्कूलों ने इस अभियान से सफाई के साथ-साथ आम आवाम को भी स्वच्छता का संदेश दिया कि यह जिम्मेदारी सिर्फ सरकार और प्रशासन की ही नहीं है, यह हम सभी का दायित्व है।

अभियान को लेकर मुजफ्फरपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल को पत्र दिया था। सभी स्कूलों की ओर से इस सफाई अभियान की तस्वीरें निगम के अधिकारियों से साझा भी की।

Related Post