Friday, May 17 2024

राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरपुर की रैंकिंग बढ़ाने के लिए निगम ने शुरू किया अभियान

FIRSTLOOK BIHAR 13:17 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरपुर शहर की रैंकिंग बेहतर आये। इसके लिए मुजफ्फरपुर नगर निगम ने अभियान चलाना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर रविवार की सुबह मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक धरोहर एलएस काॅलेज में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विषय ये तो बड़ा इजी है रखा गया था।

इस दौरान कॉलेज कैंपस में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे सैकड़ों लोगों को नगर निगम की टीम ने घूम घूम कर गीला कचरा से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। अभियान में शामिल वॉलंटियर द्वारा बताया कि खाद बनाने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग के पास अगर थोड़ी-सी जगह उपलब्ध है, तो उसमें कंपोस्ट पीट बनाकर गीला कचरा से जैविक खाद तैयार कर सकते हैं। जिसका, उपयोग वे अपने बागवानी में जैविक तरीके से फूल व सब्जी उगाने में करेंगे। इसके लिए उन्हें अगर नगर निगम की मदद चाहिए तो निगम अपनी टीम भेज कंपोस्ट पिट बनाने व जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया को पूरी करने में मदद करेगी।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि मुजफ्फरपुर नगर निगम के द्वारा प्रत्येक रविवार को शहर के स्वच्छता में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने की श्रृंखला में कार्यक्रम किया गया है। प्रत्येक रविवार को नगर निगम द्वारा जनता की सहभागिता के संबंध में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।

अभियान के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों को नगर निगम के द्वारा तैयार जैविक खाद भी उपलब्ध कराया गया। जिसका उपयोग वे अपने बागवानी में कर जैविक तरीके से सब्जी व फल उपजा सकते हैं। इस अभियान में नगर निगम से जुड़े वॉलिंटियर, सफाई निरीक्षक राम बिहारी राम, सुपरवाइजर, सफाई प्रभारी कौशल किशोर, नगर प्रबंधक ओम प्रकाश, उप नगर आयुक्त रणधीर लाल आदि ने नगर निगम का प्रतिनिधित्व किया।

Related Post