Tuesday, May 21 2024

बिहार दिवस पर जीविका दीदियों को सुनाया गया मुख्यमंत्री का संदेश पत्र

FIRSTLOOK BIHAR 22:57 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में जीविका के द्वारा बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 16 प्रखंड के सभी 48575 स्वयं सहायता समूहों में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस विशेष बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जीविका दीदियों को दिए गए संदेश पत्र को पढ़ कर सुनाया गया।

इस विशेष अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में भी मनाया गया। जिसमें संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार के बारे में बताया गया एवं अपने समूह में शराबबंदी में सहयोग बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन में सहयोग आदि जैसे कल्याणकारी कार्य करने वाली दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए।

स्वयं सहायता समूह द्वारा किए गए इस विशेष बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए संदेश में दर्ज महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भविष्य की कार्य नीति भी बनाई गई। इसके साथ विद्यालयों में बच्चे व बच्चियों के नामांकन हेतु दीदियों को प्रेरित किया गया। जल जीवन हरियाली अंतर्गत वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण पर भी सभी को बताया गया। इसके साथ ही चमकी बुखार को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।

उक्त अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा सरैया एवं मोतीपुर स्थित संकुल स्तरीय संघ की बैठक में भाग लिया एवं भविष्य की कार्य नीति बनाने में सहयोग किया। जिला स्तरीय सभी प्रखंड मेंटर भी अपने-अपने प्रखंड में उपस्थित होकर बैठक में भाग लिया।

Related Post