Friday, May 17 2024

महेश्वर हजारी चुने गये बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष

FIRSTLOOK BIHAR 22:27 PM बिहार

पक्ष में आया 124 वोट , विपक्ष में शून्य

पटना : एनडीए से जदयू विधायक महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किये गये हैं । आज हुई वोटिंग में विपक्षी दलों के विधायक शामिल नहीं हुए। विपक्षी दलों के गैर मौजूदगी में हुई वोटिंग में पक्ष में 124 मत मिले जबकि विपक्ष का आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया। उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें बधाई दी।

विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचन से सम्बंधित सबसे खास बात यह है कि लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने उपाध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनाव में जदयू विधायक के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद राजग का खूब गुणगान किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेश्वर हजारी के उपाध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इन्हें कार्य का लंबा अनुभव है , जिसका सीधा लाभ सदन को मिलेगा। उन्होंने उनके कुशल कार्यकाल की कामना की।

Related Post