Friday, May 17 2024

बाबासाहब ने देखा था समता मूलक समाज का सपना

FIRSTLOOK BIHAR 11:13 AM बिहार

मड़वन ( मुजफ्फरपुर ) : पताही नारायणपुर स्तिथ ब्रह्म स्थान के समीप बुधवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वींक जयंती केक काटकर मनायी गयी। उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित किया। इस दौरान जिला पार्षद सदस्य कुमोद पासवान ने कहा कि बाबा साहेब का कहना था कि जब तक लोग शिक्षित नही होगा तब तक कि हमारा समाज विकसित नही होगा। इसलिए हमलोगों को शिक्षित होना होगा। बाबा साहेब ने समतामूलक समाज व देश निर्माण का सपना देखा था। साथ ही उनके जीवन के कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मूल उदेश्य शिक्षित बनो, संघर्ष करो व संगठित हो था। जब तक हम शिक्षित नही बनेंगे तब तक अपने मूल अधिकार को नही समझेंगे। लोगो से इनके आदर्शो पर चलने को कहा। वही इस मौके पर जिप सदस्य कुमोद पासवान ने मैट्रिक व इंटर उतीर्ण एक दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को अंग वस्त्र, बाबा साहेब की प्रतिमा व कलम देकर सम्मानित किया। वही छात्रों से कहा कि जिस प्रकार बाबा साहेब ने अपने सुख सुविधा से वंचित होते हुए शिक्षित हुए। उसी प्रकार से आपलोग भी उनके जीवन के आदर्श पर चलते हुए शिक्षित हो। वही उपस्थित ग्रामीणों से अपील किया कि भोजन न करे लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा जरूर ग्रहण कराये। इसके बाद ग्रामीणों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर विनय कुमार, दशरथ पासवान, राजकुमार पासवान, राजकुमार महतो, अशोक पासवान, लालदेव दास, अजय पासवान, विजय पासवान गुड्डू कुमार आदि थे।

Related Post