Tuesday, May 21 2024

कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए ग्लोकल अस्पताल को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के बनाया गया, दो मरीज हुए भर्ती

FIRSTLOOK BIHAR 20:17 PM बिहार

मरीजों के लिये मुफ्त भोजन पानी की भी व्यवस्था

मुजफ्फरपुर : ग्लोकल अस्पताल को डेटीकेटेड हेल्थ सेंटर के रूप में चिन्हित किये जाने के बाद उक्त अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टर सीके दास सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर को चिकित्सीय नोडल पदाधिकारी एवं कयूम अंसारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पूर्वी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

उक्त दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्लोकल अस्पताल में समुचित प्रबंधन हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर को निर्देश दिया गया है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड-19 संक्रमित मरीजों के नमूना जांचोपरांत उनके सिस्टम के Severity के अनुसार कोविड ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती कर उपचार किये जाने की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

निर्देशानुसार सीएस के द्वारा पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ की प्रतिनुक्ति भी की गई है।

ग्लोकलअस्पताल में फिलहाल दो मरीज भर्ती हैं। एक मरीज को रेफर किया गया है। ग्लोकल अस्पताल में 8 डॉक्टर्स 03 शिफ्ट में कार्य कर रहे है।वही 08 नर्सिंग स्टाफ भी कार्यरत हैं। इसके अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मी एवं सुरक्षा गार्ड भी प्रतिनियुक्त है। मरीजो को सुबह का नास्ता ,दोपहर और रात का खाना एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Related Post