Friday, May 17 2024

बस स्टैंड में दुल्हे राजा को छोड़कर फरार हो गयी दुलहनियां

FIRSTLOOK BIHAR 13:26 PM खास खबर

गढवा : गढ़वा जिले के रंका थाना के कटरा निवासी संतोष कोरवा की पत्नी सृष्टि बस स्टैंड में बाथरुम जाने के उतरी और उसके बाद फरार हो गई। काफी समय इंतजार करने के बाद भी दुलहन नहीं लौटी तो निराश दूल्हे राजा अपने घर अकेले ही लौट आए। दुल्हे ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज करवाई।

मामले में बताया गया कि गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के कटरा निवासी संतोष कोरवा की शादी पिछले 26 अप्रैल को भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव की सृष्टि से हुई थी। शादी के बाद परंपरा के अनुसार वह विदा होकर अपने ससुराल आई। रस्म के तहत उसका भाई शादी के 10 दिन बाद लेने उसके घर पहुंचा । संतोष अपनी पत्नी के साथ ससुराल चला गया। वहां वे पांच दिनों तक रहे। उसके बाद पत्नी की विदाई का आग्रह किया तो परिवार तैयार हो गया। नए जोड़े को बस स्टैंड में बस तक लोग छोड़ने आए। लेकिन इसके बाद पूरी कहानी बदलनी शुरू हो गई। गढ़वा स्थित बस स्टैंड पहुंचने के बाद सृष्टि ससुराल लौटने के लिए ना नुकुर करने लगी। संतोष ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दी। उन्होंने भी उसे फोन पर ससुराल जाने के लिए समझाया। संतोष ने बताया कि इसी बीच वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बस स्टैंड से फरार हो गई। वह काफी देर तक इंतजार करता रहा। लेकिन वह नहीं लौटी। फिर उसने उसके फरार होने की जानकारी उसके परिवार वालों को भी दी। इसके बाद वह बिना दुल्हन के घर लौट गया।

संतोष ने बताया कि शादी के बाद जब पत्नी ससुराल आई तो उसने जानकारी दी थी कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध है। वह उस लड़के के साथ पहले ही शादी कर चुकी है। वह उसके साथ नहीं रह सकती। जब उससे पूछा कि उसने शादी क्यों की तो सृष्टि ने कहा कि इस बारे में मेरी आपके साथ शादी करने वाले जानें। अंततः सृष्टी संतोष को छोड़कर अपने प्रेमी के पास ही चली गयी।

संतोष ने थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखा किया गया है। उसने धोखाधड़ी का आरोप ससुर पर लगाया है। साथ ही शादी में हुए खर्च वापस करने और मुआवजा दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई है। युवक की शिकायत पर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।

Related Post