Tuesday, May 21 2024

तूफान से समुद्र में फंसा भारतीय जहाज डूबा, करीब डेढ़ सौ लोगों को नौसेना ने बचाया।

FIRSTLOOK BIHAR 20:30 PM खास खबर

महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान में फंसा भारतीय जहाज P-305 समुद्र में डूब गया। यह हादसा मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूरी पर अवस्थित हीरा ऑयल फील्ड्स के समीप हुआ है। भारतीय नौसेना ने इस जहाज में सवार 148 लोगों को बचा लिया है जबकि 170 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। बताया जाता है कि एक और भारतीय जहाज फंसा हुआ है। इसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता को भेजा गया है। आईएनएस कोलकाता भारतीय नौसेना का ही पोत है। वहीं सुबह ओएनजीसी ने भी सूचना दी कि अब तक 148 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव कार्य अभी जारी है।

ओएनजीसी की ओर से बताया गया है कि गंभीर चक्रवाती तूफान के कारण अरब सागर में पश्चिम - तटीय क्षेत्रों में ओएनजीसी की एक परियोजना पर काम कर रहे एफकॉन्स के 03 निर्माण बार्ज और अन्वेषण उद्देश्य के लिए तैनात कर्मचारी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के शिकार हुए हैं। ओएनजीसी ने कहा कि अपने कर्मियों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओडीएजी (ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप) और एमआरसीसी (समुद्री बचाव समन्वय केंद्र) के सहयोग से हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।

जहाज के डूब जाने के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Related Post