Friday, May 17 2024

सासाराम नगर परिषद के ईओ को हटाने के लिए मुख्य पार्षद समेत अन्य पार्षदों ने खोला मोर्चा

FIRSTLOOK BIHAR 11:01 AM बिहार

सासाराम रोहतास ) : बिहार के रोहतास ज़िले क सासाराम नगर परिषद के ईओ और मुख्य पार्षद तथा उप मुख्य पार्षद के बीच उत्पन्न विवाद तुल पकड़ ता ही जा रहा है। बरसात से पूर्व शहर के चिन्हित 105 नालों की सफाई को लेकर आपसी टकराहट का मामला अब डीएम धर्मेंद्र कुमार के पास पहुंच गया है। मुख्य पार्षद समेत कई पार्षदों ने पत्र लिख कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद को हटाने की मांग की है। पार्षदों का कहना कि इनके रहते नगर परिषद क्षेत्र का विकास कार्य नहीं हो सकता है। कोरोना संक्रमण के समय में भी शहर गंदगी से बजबजा रहा है। सैनिटाइज कार्य कहीं नहीं हो रहा है। बरसात आने को है्, जलजमाव से निजात पाने के लिए अबतक नाला सफाई कार्य के लिए कार्ययोजना तक नही बनी है। ईओ नगर परिषद बोर्ड व सशक्त स्थाई समिति द्वारा नाला सफाई कार्य पर लिए गए निर्णय को भी ताक पर रख रहे हैं। मुख्य पार्षद कंचन देवी, उप मुख्य पार्षद बिहारी प्रसाद के अलावा सशक्त कमेटी की सदस्य रेखा गुप्ता, शैलेश कुमार, वीरेंद्र चौरसिया, सुनीता देवी धनवंता देवी समेत अन्य पार्षदों ने डीएम को दिए हुए पत्र में कहा है कि ईओ अभिषेक आनंद ने बोर्ड से नाला सफाई के पारित प्रस्ताव को ताक पर रख दिया है। बरसात से पूर्व शहर के चिन्हित 105 नालों की सफाई को ले कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। जिससे लोगों का कोपभाजन पार्षदों को होना पड़ रहा है। ईओ शहर के बड़े कुल 29 नालों की सफाई टेंडर के माध्यम से कराने तथा शेष नालों की सफाई नगर परिषद के आंतरिक संसाधनों के माध्यम से कराने के पक्ष में है। मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने डीएम से ईओ को हटाने और उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पार्षदों ने पत्र में कहा है कि ईओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। मोर्चा खोले पार्षदों ने ईओ पर शहर में एलईडी लाइट लगा रही कंपनी को गलत तरीके से संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। कहा कि देखरेख के अभाव में शहर में लगी काफी संख्या में एलईडी लाईट बंद है। इसके अलावा कई गंभीर आरोप भी पार्षदों ने लगाया है। वहीं ईओ अभिषेक आनंद ने पार्षदों के आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। बताया कि पिछले वर्ष शहर में नाला सफाई के लिए दो करोड रुपये का टेंडर होने के बावजूद जल जमाव की समस्या से शहरवासियों को जूझना पड़ा था। ईओ के अनुसार शहर के नालों का उनके स्तर से निरीक्षण किया गया है, जिसमें महज 29 नाला ही टेंडर लायक है। शेष नालों की सफाई कार्य अपने संसाधन के माध्यम से कराया जाएगा।

Related Post