Tuesday, May 21 2024

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हे के बड़े भाई की मौत, एक गंभीर

FIRSTLOOK BIHAR 23:52 PM खास खबर

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शाहजादपुर पंचायत अंतर्गत शेखपुर चमन गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हे के बड़े भाई राजेश यादव (26) की मौत हो गई। हादसे में राजेश का साला को भी गोली लगी है। वे भी गंभीर रुप से जख्मी हैं। सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात की सूचना पर उदाकिशुनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर रही है। यह घटना बारात दरवाजा लगने के दौरान हुई। गोली किस पक्ष की ओर से चलायी गयी थी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शेखपुर चमन गांव के राजकिशोर यादव की पुत्री की शादी में लोग बारात आए हुए थे। बारात खगड़िया के बैलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी गांव से आया हुआ था। मटेश्वर यादव के पुत्र रणवीर यादव की शादी होनी थी। बारात शुक्रवार की रात करीब 12 से एक बजे के बीच पहुंचा था। पटाखा छोड़ने के दौरान बारात और शरात पक्ष के कुछ लोगों के बीच कहां सुनी हुई थी। यह मामला शांत पड़ते ही हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। इसमें लड़के के बड़े भाई राजेश यादव को गोली लगी। आनन-फानन में जख्मी हालत में ईलाज के लिए सहरसा ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरी गोली मृतक के साला खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव के रंजन यादव (35) को लगी। जो जख्मी है। ईलाज सहरसा के निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद बारात और शरात पक्ष भाग निकले। बाद में किसी तरह शादी हुई। भय के कारण कोई पक्ष कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Related Post