Friday, May 17 2024

शादी समारोह से लौट रहे पिता पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

FIRSTLOOK BIHAR 23:56 PM बिहार

मां की भी स्थिति गंभीर, गोद का दुधमुंहा बच्चा सुरक्षित

दिनारा (रोहतास) : शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे पिता - पुत्र की बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं अपनी मां की गोद मे लिपटा मासूम बच्चा सुरक्षित है। ये लोग एक ही बाइक से भालुनी धाम से एक शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। यह घटना बुधवार की रात करीब 8 बजे की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि

भगीरथा नरवर मोड़ के पास घटी घटना

बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के अकबर पुर निवासी सुदर्शन चौहान का 26 वर्षीय पुत्र संजय कुमार चौहान अपने पत्नी 24 वर्षीया अनिता देवी, पुत्र 3 वर्षीय रिकी कुमार और एक तीन माह के गोद के बच्चा को लेकर सिद्ध शक्तिपीठ भलुनीधाम से शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने गांव अकबर पुर जा रहे थे। इसी बीच भगिरथा नरवर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पिता और 3 वर्षीय पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं तीन माह का बच्चा सकुशल है । वह अपने परिजन के पास है।

घायल महिला अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी तथा घायल अनिता देवी को कोचस में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण हेतु सासाराम भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के बड़ा भाई प्रदीप चौहान के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Related Post