Tuesday, May 21 2024

लेवी को लेकर पैक्स अध्यक्ष के राइस मिल पर नक्सलियों ने की फायरिंग

FIRSTLOOK BIHAR 22:16 PM बिहार

हसपुरा (औरंगाबाद ) : हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवां गांव स्थित पैक्स सह हसपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण पटेल के राइस मिल पर प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों ने रविवार की रात में फायरिंग की है। नक्सलियों ने लेवी को लेकर दहशत फैलाने की नियत से यह फायरिंग की है। बाइक से पहुंचे नक्सलियों ने फायरिंग करने के बाद लेवी से संबंधित लिखा इश्तेहार वहां छोड़ गया है।

मजदूर से मोबाइल छिन कहा इसी माबाइल से बात कर पहुंचाना है लेबी की राशि

नक्सलियों ने राइस मिल पर रहे मजदूर मनोज ऋषि का मोबाइल छीनकर ले गए हैं। नक्सलियों ने राइस मिल पर रहे मजदूरों को यह कहते हुए फरार हो गए कि दो दिन बाद इसी मोबाइल पर बात कर लेवी पहुंचाना है। नक्सलियों ने इश्तेहार में भी लेवी की मांग की है। अब तक लेवी नहीं देने के कारण फायरिंग करने की बात पोस्टर में लिखी गई है। पैक्स सह व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि लेवी के लिए नक्सलियों ने राइस मिल पर फायरिंग की है। नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से पांच लाख लेवी की मांग की है। बताया कि वे करीब 15 वर्ष से राइस मिल का संचालन कर रहे हैं। घटना की सूचना पर हसपुरा थाना पुलिस व जिला मुख्यालय से डीआइओ की टीम पहुंची और घटना की जांच की। नक्सलियों द्वारा फेंका गया इश्तेहार को बरामद किया है। मामले की तहकीकात में पुलिस लगी है। एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि घटना में नक्सली नहीं। बल्कि स्थानीय अपराधियों का गिरोह शामिल हैं। इस गिरोह के बारे में पता लगाया जा रहा है। बताया कि पोस्टर भी नक्सलियों का नहीं लगता है। यह घटना नक्सलियों के नाम पर पैसे की वसूली के लिए स्थानीय अपराधियों के गिरोह के द्वारा किया गया है। फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फायरिंग की घटना के बाद राइस मिल पर कार्य करने वाले मजदूरों में दहशत कायम हो गया है।

Related Post