Tuesday, May 21 2024

भारत में 24 घंटे में 01.20 लाख कोरोना के नए केस मिले

FIRSTLOOK BIHAR 21:43 PM खास खबर

01.97 लाख स्वस्थ, 3370 की गयी जान

पटना : देश में शुक्रवार को 01 लाख 20 हजार 332 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक लाख 97 हजार 371 लोग स्वस्थ हुए और 3370 लोगों की जानें चली गयी। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 80490 की कमी आई है। नए केस में जारी कमी से राहत मिली है। शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या पिछले 59 दिनों में सबसे कम रही है। इससे पहले 06 अप्रैल को 01.15 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते पांच दिनों से लगातार नए केस 01.50 लाख से कम दर्ज किए जा रहे रहे हैं ।

देश में शुक्रवार को नए संक्रमितों में से 66 प्रतिशत मामले सिर्फ 05 राज्यों में पाए गए। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है। इनके अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए केस 10 हजार के नीचे पहुंच गए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 24 घंटे में कुल 01.20 लाख नये पाॅजिटिव पाये गये हैं। अब तक कुल 02.86 करोड़ संक्रमित हुए और कुल 02.67 करोड़ लो स्वस्थ हुए। अब तक कुल 03.44 लाख लोगों की मौत हो गयी। अभी कुल 15.51 लाख लोग चिकित्सारत है।

Related Post