Monday, May 20 2024

बच्चों के झगड़ों में भिड़े दो गांवों के लोग, जमकर हुई फायरिंग

FIRSTLOOK BIHAR 22:09 PM बिहार

रोह (नवादा ) : बिहार के रोह थाना क्षेत्र के मरूई व दुर्गापूर के ग्रामीणों के बीच रविवार की सुबह जमकर फायरिंग हुई । दोनों ओर से लगभग 10-15 चक्र गोलियां चलाई गयी। फायरिंग के साथ ही दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व दोनों गांव के कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हो गया था। रविवार की सुबह मरूई गॉंव का युवक नवादा जा रहा था। तभी रास्ते में पकड़कर कर उसके साथ मारपीट की गई।

युवक की पिटाई के बाद आपा खो गये लोग

जैसे ही इसकी सूचना युवक के गॉंव पहुंची, काफी संख्या में लोग हैथवे-हथियार से लैस होकर दुर्गापुर गॉंव पहुंच गए। पहुंचते ही फायरिंग व पथराव करने लगे। तथा गॉंव में स्थित ठाकुरबाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके कारण दूसरे पक्ष के लोग भी पथराव व गोलीबारी करने लगे। जिसके कारण आज स्थिति तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी की घटना में दुर्गापुर निवासी रामेश्वर ठाकुर की बछिया की मौत घटनास्थल पर गोली लगने से हो गई।

पुलिस के पहुंचने पर उपद्रव पर काबू

घटना की सूचना मिलते हैं भारी संख्या में पुलिस बल गॉंव पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। नवादा एसपी एस डी सबलाराम के अलावा कई वरीय पुलिस पदाधिकारी कई थानों के पुलिस व अर्दद्ध सैनिक बलों के साथ घटना स्थल पर कैंप कर रही है। तत्काल स्थिति तनावपूर्ण परंतु नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए दोनों गॉंव की गलियों में पुलिस बल मार्च पास्ट कर रही है।

Related Post