Monday, May 20 2024

शादी करने आए दूल्हे को मारी गोली, रुकी शादी, दुल्हन का बुरा हाल

FIRSTLOOK BIHAR 00:36 AM बिहार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के छौड़ादानो थाना क्षेत्र मुरली नगर गांव में दूल्हे का फोटो खिंचने के बहाने सजे-धजे गाड़ी में बैठे दूल्हे के पेट में गोली मार दी. इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली गांव में ढाका थाना क्षेत्र के कुशवंशी नगर से बारात आई थी. बारात दरवाजे पर पहुंचते ही फोटो खींचने के बहाने अपराधी दुल्हे की गाड़ी में बैठ गये और सटाकर गोली मार दी। बाजे की आवाज में किसी को गोली की आवाज भी नही सुनाई पड़ी। दूल्हा ने घटना के कुछ देर बाद इसकी जानकारी लोगों को दी. दूल्हे को गोली लगने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. घायल दूल्हा को इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया .

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोखा बरामद किया

ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। . सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी . घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है. पुलिस जख्मी दूल्हे का बयान नहीं ले सकी. दुल्हे को गोली लगने के बाद शादी नहीं हो पायी. बताया जाता है कि सज-धज कर तैयार दुलहन का रोते रोते बूरा हाल है.

Related Post