Friday, May 17 2024

स्कूटी पुल पर खड़ी कर नदी में छलांग लगाई महिला

FIRSTLOOK BIHAR 21:27 PM बिहार

हाजीपुर : वैशाली जिले में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के नया गंडक पुल पर स्कूटी खड़ी कर एक महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में छलांग लगाते देख पुल पर तैनात यातायात पुलिस ने शोर मचाया। पुलिस के शोर मचाने पर नदी में नाव से मछली मार रहे मछुआरों ने महिला को नदी से निकालकर उसकी जान बचाई। महिला पटना के अनीसाबाद की रहने वाली बताई गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। यातायात पुलिस की सूचना पर हाजीपुर नगर थाना की पुलिस ने महिला को सुरक्षित रखा है। इस संबंध में परिवार के सदस्यों को पुलिस ने सूचना दे दी है। पुलिस महिला के परिवार के सदस्यों के आने की प्रतीक्षा कर रही है।

Related Post