Friday, May 17 2024

सोए अवस्था में तीर मारकर हत्या, पेट के आरपार हुई तीर

FIRSTLOOK BIHAR 07:40 AM बिहार

जमुई: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बुधवार की देर रात करीब 01 बजे सोए अवस्था में राजेंद्र यादव नामक व्यक्ति को असमाजिक तत्वों ने पेट में तीर मार दी। तीर राजेंद्र यादव के पेट के आरपार हो गयी। राजेंद्र यादव के चीखने की आवाज पर परिजनों की नींद खुली, देखा तो राजेंद्र यादव के शरीर से काफी रक्तश्राव हो रहा है। परिजनों द्वारा करीब 2 बजे रात को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

इलाज के क्रम में पटना के अस्पताल में मौत

पटना स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के आधा घंटा के बाद राजेंद्र यादव की मौत हो गई है। मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। घायल के परिजनों ने बताया कि वे हमेशा की तरह बुधवार की रात भी अपने दलान में सोये हुए थे। इसी दौरान किसी असमाजिक तत्वों ने उनके पेट में तीर मार दी।

गहरी नींद में सोये थे राजेंद्र, तब पेट में मारी तीर

जिस समय तीर मारी गयी उस वक़्त वे गहरी नींद में सोये हुए थे। गहरी नींद में सोये रहने और अंधेरे का फायदा उठा कर तीर मारने वाला व्यक्ति फरार हो गया।फिलहाल तीर मारने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पुरानी दुश्मनी में तीर मारने की बातें सामने आ रही है। इस संबंध में मृतक के परिजन तत्काल कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पेट के जिस जगह पर तीर लगी और पेट के आर- पार हो गई है ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने नजदीक से पेट में तीर मारी है।

जानवर को मारने के लिये भी तीर चलाये जाने की आशंका

हालांकि कुछ ग्रामीणों का मानना है कि घायल व्यक्ति की किसी से दुश्मनी नहीं थी। किसी जानवर को मारने के लिए किसी ने तीर चलाई हो और वह तीर सोए अवस्था में राजेंद्र यादव के पेट को भेद दी , जिस कारण तीर चलाने वाले व्यक्ति चुप्पी साध ली हो। बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

तीर मारने वाले की पहचान नही हो पायी है

घटना की जानकारी मिली है। घायल का पटना के एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। जहां उनकी मौत होने की सूचना मिल रही है। तीर मारने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और न ही तीर मारने वालों की पहचान हुई है। उनके परिवार द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सदाशिव साहा,सिकंदरा थानाध्यक्ष

Related Post