Friday, May 17 2024

धान की खेती को लेकर नहरों के अंतिम छोर तक पहुंचा पानी

FIRSTLOOK BIHAR 21:05 PM बिहार

डेहरी आन सोन ( रोहतास ) : इंद्रपुरी बराज से खरीफ धान का बिचड़ा डालने को ले नहरों के अंतिम छोर तक पानी अब पहुंचने लगा है । पूर्वी संयोजक नहर में भी पानी की आपूर्ति प्रारंभ हो गई है। जिससे धान का बिचड़ा डालने में किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।

यास को लेकर बंद किये गये थे पानी

जल संसाधन विभाग के माॅनीटरिंग सेल के कार्यपालक अभियंता सुजीत कुमार ने कहा कि यास तूफान के कारण भारी वर्षा की संभावनाओं को लेकर सोन नहरों में पानी की आपूर्ति 27 मई को बंद कर दिया गया था। जिले के विभिन्न भागों में धान का बिचड़ा डालने के लिए पुन: नहरों में पानी छोड़ा गया है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा।

नहर पर कराई जा रही पेट्रोलिंग


आज सोन नहरों में छोड़े गये पानी क्यूसेक में

नहर पानी क्यूसेक

पूर्वी संयोजक नहर - 1655
पश्चिमी संयोजक नहर - 4001
पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर- 1207
उच्चस्तरीय नहर - 873
आरा मुख्य नहर - 2103
चौसा शाखा नहर - 589
बक्सर शाखा नहर - 629
गारा चौबे नहर - 766
डुमराव शाखा नहर - 272
बिहिया नहर - 351
कोइलवर नहर - 80
करगहर नहर - 237

Related Post