Tuesday, May 21 2024

युवक की हत्या कर शव को खेत में फेका

FIRSTLOOK BIHAR 22:44 PM बिहार

नारदीगंज(नवादा) : बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के कहूआरा गांव के पश्चिम खंधा के समीप एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। युवक के शव को रविवार को शाम करीब 5 बजे देखा गया।शव की जानकारी मिलते ही ग्रामीण लोग शव मिलने के स्थान की ओर दौड़ पड़े। आसपास के जुटे लोग शव की पहचान करने में लगे रहे युवक का निर्वस्त्र शव पानी भरे खेत में मुंह के बल लेटा हुआ था। जिसके कारण उसकी पहचान नहीं किया जा सका है।ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना नारदीगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार को दिया गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है, और मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Related Post