Tuesday, May 21 2024

थाना में नाबालिग प्रेमी ने की सेनेटाइजर पीकर खुदकशी का प्रयास

FIRSTLOOK BIHAR 23:30 PM बिहार

देवघर का रहने वाला है नाबालिग प्रेमी, बड़हिया की लड़की को लेकर हुआ था फरार

बड़हिया (लखीसराय) : बड़हिया थाना में रविवार की देर रात पुलिस निगरानी में एक किशोर ने हैंड सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। पुलिस को जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार झारखंड के देवघर जिला अंततर्गत देवघर थाना के नंदीनगर निवासी अनंत कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र राजू कुमार बड़हिया प्रखंड के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को प्रेम प्रसंग में बहलाकर दिल्ली भाग गया था। इस संबंध में लड़की के परिजनो ने बड़हिया थाना में केस दर्ज कराया था।

दिल्ली से बरामद हुआ नाबालिग युगल प्रेमी

नाबालिग प्रेमीयुगल को एएसआइ विजय कुमार यादव एवं महिला पुलिस की निगरानी में दिल्ली से बरामद करते हुए रविवार को बड़हिया थाना लाया गया। लड़की को महिला पुलिस की निगरानी में कंप्यूटर कक्ष में तथा लड़का राजू कुमार को चौकीदार की निगरानी में थाना के सिरिस्ता में रखा था। देर रात सभी से नजर बचाकर राजू कुमार ने खुदकुशी करने के ख्याल से टेबल पर रखी हैंड सैनिटाइजर की सीसी उठाकर पी लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल उसे इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

थाना में खुदकूशी का मामला दर्ज

इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि डॉक्टर ने भी सैनिटाइजर पीने की पुष्टि की है। अभी वह खतरे से बाहर है। चौकीदार भरत पासवान के बयान पर खुदकुशी करने का प्रयास करने का केस उक्त लड़के के खिलाफ दर्ज किया गया है।

Related Post