Tuesday, May 21 2024

बिहार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के घर भी फल रहा ढाई लाख रुपये किलो बिकने वाला आम

FIRSTLOOK BIHAR 20:39 PM बिहार

जमुई: बिहार में इनदिनों एक ऐसे आम की चर्चा जोरों पर है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई लाख रुपये किलो है। इस आम को मियाजाकी के नाम से जाना जाता है। यह अनोखा आम का पेड़ सूबे के विज्ञान एवं प्रोधोगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के पटना स्थित आवास पर भी लगा है। हाल में ही जानकार लोगों ने मंत्री को उनके आवास पर मियाजाकी आम पेड़ लगे होने की जानकारी दी। सुमित सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे अचानक जानकारी मिली है कि मेरे आवास पर मियाजाकी आम का पेड़ लगा है।

सूबे में इसकी बागवानी की संभावनाएं का करूंगा तलाश

इस आम की खासियत से वाकिफ होने के बाद अब इसके पैदावार से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी इकट्ठा कर सूबे में इसकी बागवानी की संभावनाएं तलाशने का प्रयास करूंगा ताकि चकाई विधानसभा, जमुई जिला, अंग प्रदेश सहित बिहार भर के किसानों को इसका लाभ मिल सके। मंत्री ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि क्षेत्र और प्रदेश के युवा तथा किसान आर्थिक रुप से सुदृढ होकर विकास की नई गाथा लिख सकें। विभिन्न योजनाओं को विस्तार देना हमारी प्राथमिकता है। बता दें कि मियाजाकी आम की पैदावार मुख्य रूप से जापान में होती है। यह आम जापान के क्यूशू प्रांत के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। इसलिए बिहार में इसे मियाजाकी कहा जाता है।

Related Post