Tuesday, May 21 2024

प्रेम प्रसंग में छह बच्चों के पिता की हत्या कर शव को फेक दिया

FIRSTLOOK BIHAR 21:54 PM बिहार

हत्या के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

चांद ( भभूआ ) : बिहार के भभूआ जिले के चांद थाना क्षेत्र के जिगना गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक छह बच्चों के पिता की हत्या कर शव को फेक दिया गया। शुक्रवार की सुबह शव बधार से मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तत्काल जांच शुरू कर दी। मृतक चांद गांव निवासी राजवंश शर्मा का पुत्र बबलू शर्मा बताया जाता है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या पूरी तरह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है।

जिगना गांव की एक महिला से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की जिगना गांव के बधार में शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने तुरंत पहुंच कर शव को कब्जा में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। पुलिस अनुसंधान में जुटी तो सभी मामले परत दर परत खुलने लगे। मृतक की माता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर ली है। अनुसंधान करते समय पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो चांद गांव निवासी बबलू शर्मा का प्रेम प्रसंग जिगना गांव की विवाहिता के साथ पिछले चार साल से चल रहा था।

गुरुवार की रात बबलू मिलने गया था विवाहिता प्रेमिका से

गुरुवार की रात्रि विवाहिता से मिलने बबलू शर्मा जिगना गया हुआ था। सुबह बबलू शर्मा का शव बधार में पाया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव देखने पर युवक की हत्या गला दबाकर या जहर देकर करने जैसा प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि हत्या करने के बाद युवक का शव रात्रि बधार में फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने संदेह पर जिगना गांव निवासी पति अमर राम व पत्नी गुंजा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। बबलू शर्मा की पत्नी का देहांत दो साल पहले हो गया था। बबलू शर्मा को चार पुत्री एवं दो पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है।

Related Post