Tuesday, May 21 2024

रुन्नीसैदपुर में अपने दो मासूम के साथ घर में सोयी महिला की गला काटकर हत्या

FIRSTLOOK BIHAR 11:39 AM बिहार

महिला के पति को अपने ही घरवालों पर हत्या का अंदेशा, छानबीन में जुटी पुलिस

रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी), : बिहार के सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खरपट्टी गांव में गुरुवार की देर रात तेज हथियार से गला रेतकर एक महिला की हत्या कर दी गई। पति की अनुपस्थिति में अपने दो अबोध बच्चों के साथ वह घर में सोयी हुई थी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। मृतका चांदनी देवी (27) खरपट्टी गांव निवासी नरेश महतो की पत्नी थी। नरेश महतो मजदूरी करने मुजफ्फरपुर गया था। चांदनी अपने दो नन्हे-मुन्ने पुत्रों के साथ घर में सो रही थी। शुक्रवार की सुबह हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मोबाइल फोन से इस घटना की सूचना उसके पति व नैहर के लोगों को दी गई। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल से उस चाकू को भी बरामद कर लिया जिससे हत्या को अंजाम दिया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतका के पति नरेश महतो के अनुसार, घर की जमीन को लेकर उसे अपने सगे भाई राम सकल महतो से ही विवाद चल रहा है। उसके भाई ने पूर्व में हत्या की धमकी भी दी थी। मृतका के पति का दावा है कि एक आपराधिक साजिश के तहत उसकी अनुपस्थिति में उसके भाई राम सकल महतो, भतीजा राकेश व भाभी पूजा देवी ने निर्ममतापूर्वक चांदनी की हत्या कर दी। घटना में हालांकि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

Related Post