Friday, May 17 2024

पीकअप दुर्घटना में 25 लोग घायल

FIRSTLOOK BIHAR 08:11 AM बिहार

चांदन ( बांका ): चांदन-देवघर मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह पीकअप वाहन के चांदन नदी पुल के समीप पलटने से उसपर सवार 15 श्रद्धालु जख्मी हो गए। जिसमें छह की हालत नाजुक देख कर उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है। सभी घायल पूर्णिया जिले के रहनेवाले हैं।

दुर्घटना के बाद कई घंटो तक अस्पताल में घायल दर्द से कराहते रहे

उपस्थित महिला चिकित्सक ममता कुमारी ने बताया कि अस्पताल में इस समय दर्द की सुई उपलब्ध नहीं है। उसे बाजार से लाना होगा। फिर थाना के सअनि जितेंद्र कुमार तिवारी ने अपने पैसे से सूई बाजार से मंगा कर चिकित्सक को दिया। उसके बाद सभी को सूई लगाई गई। बताया जाता है कि पूर्णिया जिले के बलना ग्राम निवासी रेखा देवी अपने पुत्र के मुंडन संस्कार के लिए पीकअप वाहन से देवघर जा रहे थे। जिस पर कुल 25 लोग सवार थे। चांदन नदी पुल के पहले पीकअप का तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड गया और सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा कर पलटी मार दिया। जिससे बिजली का पोल टूट का उसी वाहन पर गिर गया। जिससे सभी जख्मी हो गए। पोल पर कभर लगा तार होने के कारण एक बड़ा खतरा टल गया। पुलिस को सूचना मिलते ही एंबुलेंस से साथ घटना स्थल से सभी को घायलों को उठा कर अस्पताल लाया गया। जिसका इलाज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामला दर्ज किया गया है।

दुर्घटना में ये हुए घायल

राधा देवी, राजू देवी, शिव नारायण मल्लाह , परिया देवी , गौरी देवी , अरुषा देवी , बिरछी देवी , नरेश मल्लाह , मौसम कुमार , बोधी मल्लाह , रानी देवी , पृथ्वी मल्लाह , रूपा देवी सहित अन्य शामिल हैं। बाद में राधा देवी, शिवनारायण पाठक, अनिता देवी, प्रकाश मल्लाह, नरेश मल्लाह औऱ बिरछी देवी की स्थिति काफी नाजुक देख कर उसे देवघर बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है।

Related Post