Friday, May 17 2024

दुनिया के सबसे अमीर आदमी की स्पेस ट्रिप, अमेजन के फाउंडर बेजोस की पहली अंतरिक्ष यात्रा कामयाब

FIRSTLOOK BIHAR 21:42 PM खास खबर

03 यात्रियों के साथ 11 मिनट में पूरा किया 105 किमी. का सफर , सकुशल वापस उतरे

बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के न्यू शेपर्ड रॉकेट ने वेस्ट टेक्सास के रेगिस्तान से भारतीय समयानुसार शाम 06 : 42 बजे उड़ान भरी। यात्रियों के साथ कैप्सूल ने 06 : 53 बजे जमीन पर लैंड किया।

दुनिया की टॉप ई - कॉमर्स कंपनियों में शामिल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अंतरिक्ष की 11 मिनट की यात्रा करके धरती पर लौट आए। वे भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार शाम 06 : 42 बजे रवाना हुए। उनके साथ 03 और यात्री थे। इनमें एक उनके भाई मार्क , 82 साल की वैली फंक और 18 साल के ओलिवर डेमेन शामिल हैं।

28 मिलियन डाॅलर की लगाई थी बोली

ओलिवर ने हाल ही में हाई स्कूल पास किया है। बेजोस के साथ स्पेस में जाने के लिए किसी अनजान शख्स ने 28 मिलियन डॉलर की बोली लगाई थी। वह इस ट्रिप में नहीं जा सका। उसी की जगह ओलिवर गए थे।

स्पेस से लौटने के बाद जेफ बेजोस हंसते हुए कैप्सूल से बाहर आए। बेजोस और उनकी टीम जिस रॉकेट शिप से गए , वह ऑटोनॉमस है यानी उसे पायलट की जरूरत नहीं पड़ती। इसके कैप्सूल में 96 सीटें हैं , लेकिन इनमें से सिर्फ 04 भरी गईं। न्यू शेफर्ड नाम के इस रॉकेट की अब तक 15 फ्लाइट्स कामयाब रही है। हालांकि इसमें अब तक यात्री नहीं गए थे।

अमेजन में उत्सवी माहौल

मिली जानकारी के मुताबिक बेजोस ने अंतरिक्ष में जाने के लिए यह दिन इसलिए चुना , क्योंकि अपोलो 11 स्पेसशिप के जरिए एस्ट्रोनॉट्स नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज एल्ड्रिन आज से ठीक 52 साल पहले 1969 में चंद्रमा पर पहुंचे थे।

बेजोस के धरा पर वापस आने के बाद अमेजन में उत्सवी माहौल देखा गया।

Related Post