Tuesday, May 21 2024

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति में कटरा प्रखंड के 26 छात्रों ने की सफलता हासिल

FIRSTLOOK BIHAR 00:11 AM बिहार

कटरा ( मुजफ्फरपुर ) : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति  में कटरा प्रखंड के 26छात्रों  ने सफलता प्राप्त कर प्रखंड का नाम रौशन किया है .जिसमें सर्वाधिक छात्र मध्य विद्यालय कटरा के हैं .कुल 10 छात्रों  ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रौशन किया .जिसमें सौरभ कुमार,शिवानी कुमारी,सुभाष कुमार,रौशन कुमार,नंदनी कुमारी,मुस्कान कुमारी,प्रिया कुमारी,आसिका कुमारी,तन्नु कुमारी,अंजलि कुमारी,मध्य विद्यालय अंबेडकर नगर के  प्रीति कुमारी,मौसम कुमार,अनिकेत कुमार,मध्य विद्यालय चंगेल के दृष्टि कुमारी,मध्य विद्यालय विष्णुपुर के पीयुष सोनी ,तान्या सोनी,विकेन्द्र  कुमार  ,मध्य विद्यालय पहसौल के  प्रीति कुमारी,सतीश कुमार,मध्य विद्यालय यजुआर अनुसूचित के विपुल आनंद,अविनाश कुमार,अमृता कुमारी,ऋतिक कुमार,मध्य विद्यालय अन्यायपुर के  दिव्यांजली भारती,मध्य विद्यालय अनगोवा से राजकुमार,मध्य विद्यालय धोवौली  से सत्यम् कुमार ने सफलता हासिल की।

शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद देती है छात्रवृत्ति

गौरतलब है कि प्रति वर्ष शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पटना द्वारा वर्ग आठ के छात्रों के लिए प्रतियोगिता  परीक्षा आयोजित की जाती है . जिसमें सफल छात्रों को वर्ग 9से 12वीं तक 12 हजार रूपया  वार्षिक छात्रवृत्ति देती है. छात्रों का मार्गदर्शन  यजुआर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णंदन गुप्ता,उच्च माध्यमिक विद्यालय कटरा के प्रभारी    प्रधानाध्यापक डा कन्हैया कुमार, संकुल संसाधन केंद्र कटरा  के संकुल समन्वय सुनील कुमार ,बी आर पी राकेश कुमार  बीइओ मृत्युन्जय कुमार  द्वारा किया गया .सफल छात्रों को  रामजानकी महाविद्यालय यजुआर के पूर्व प्राचार्य नारायण मंडल, जदयु अध्यक्ष देवेन्द्र साहनी , छात्र जदयु प्रखंड अध्यक्ष विभास कुमार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने अग्रिम भविष्य की कामना सहित धन्यवाद दिया।

Related Post