Tuesday, May 21 2024

जमीनी विवाद में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या,1 घायल

FIRSTLOOK BIHAR 23:21 PM बिहार

बिहारशरीफ : खेत जोतने के विवाद में छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में एक साथ पांच व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की जानकारी के बाद पूरे पुलिस महकमा सकते में आ गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरि प्रसाद एस,डीएसपी सोमनाथ व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव का माहौल है। हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है। आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे है।

एसपी ने बताया कि बहुत जल्द ही सभी हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

काफी दिनों से चला आ रहा था जमीन का विवाद
जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच एक खेत को जोतने को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। इसी बीच बुधवार को एक पक्ष विवादित जमीन को जोत रहा था। यह देखकर दूसरे पक्ष को नागवार गुजरा। उसने तत्काल बाहर से आदमियों को बुलाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक अन्य घायल की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतकों में लोदीपुर निवासी 60 वर्षीय यदु यादव पिता जगदेव यादव, 30 वर्षीय पिंटु यादव पिता यदु यादव, 25 वर्षीय मधेश यादव पिता यदु यादव, 50 वर्षीय धीरेन्द्र यादव पिता परशुराम यादव, 40 वर्षीय शिवल यादव पिता रामरुप यादव शामिल हैं। जबकि बुरी तरह से घायल 45 वर्षीय वीरेंद्र प्रभाकर उर्फ बिंदा पिता रामरुप यादव की मौत इलाज के दौरान हो गई। जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मृतक वीरेंद्र प्रभाकर उर्फ बिंदा के पुत्र अतुल प्रभाकर को दाएं पैर में गोली लगी है।

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुआ सभी हत्यारा

छबीलापुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के तत्काल बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई थी। जहां पुलिस के पहुंचने से पूर्व भी सभी हत्यारे मौके से फरार हो गए। घायल अतुल प्रभाकर ने हत्या का आरोप गांव के ही गुड्डू यादव,सतीश यादव व महेंद्र यादव पर लगाया है। एक घायल के भी मौत की सूचना आ रही है।

Related Post