Friday, May 17 2024

जमुई में उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा, जदयू को बनाना है नंबर वन राजनीतिक दल

FIRSTLOOK BIHAR 22:34 PM बिहार

जमुई : जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को जमुई अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू को बिहार में पुनः नंबर वन राजनीतिक दल बनाना है। जमुई में जदयू कार्यकर्ताओं के उत्साह और उमंग को बढ़ाते हुए कहा कि आप जनता के बीच जाकर उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दें और उनका समर्थन हासिल करें।

श्री कुशवाहा ने अपने बिहार यात्रा को परिभाषित करते हुए कहा कि वे राज्य के सभी जिलों का भ्रमण करेंगे और वहां दलीय समर्थकों को संगठित कर उन्हें सजग और जागरूक रहने का संदेश देंगे। इसी कड़ी में कई जिला का दौरा किए जाने की बात - बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट हैं और पुनः जदयू को नंबर वन पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

देश की तरक्की के लिये जातिगत जनगणना जरूरी

श्री कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास का बयार बहने की बात बताते हुए कहा कि यह प्रदेश तेजी से विकसित प्रदेश की सूची में शामिल होने की दिशा में अग्रसर है। जातिगत जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य के साथ देश की तरक्की के लिए इसे किया जाना चाहिए। श्री कुशवाहा ने बिहार यात्रा को सफल बनाने के लिए जमुई जदयू की जमकर तारीफ की।

विधायक दामोदर रावत , जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण , पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह , पूर्व विधायक रणविजय कुमार , रविंद्र मंडल , सुभाष पासवान , ब्रजेश बरनवाल समेत कई दलीय लोग मौके पर उपस्थित थे।

Related Post