पटना : छोटे शहर के बाद अब छोटे से गाँव की प्रतिभाएं भी सिनेमा इंडस्ट्री में अपने हुनर से खुद को साबित करने लगी हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण है मोतिहारी जिला स्थित हरसिद्धि प्रखंड के मटियरिया गाँव के चंदन सिंह। चंदन सिंह भोजपुरी के वर्सटाइल एक्टर देव सिंह को एडमायर करते हैं और उनके ही नक्शे कदम पर चल कर भोजपुरी सिनेमा में अपनी जड़ें मजबूत कर रहे हैं। चंदन सिंह की पहचान इंडस्ट्री में उस अभिनेता की बन गयी है, जो अभिनय के लिए पूरी शिद्दत से लगा रहता है और अपने किरदार पर बेहद मेहनत करता है।
चंदन अभी हाल ही में फ़िल्म दामाद हो तो ऐसा में लीड रोल में नज़र आ चुके हैं। और अब वे सुपर स्टार यश मिश्रा की फिल्म दंडनायक में एक लवर हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। इस फ़िल्म में उनके अपोजिट प्रीति शुक्ला है। इस फ़िल्म के लिए चंदन, यश मिश्रा का आभार व्यक्त करते हैं और कहते हैं कि मैं, उनके साथ काम करके बहुत खुश हूं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा भी आ रहा है। उम्मीद है लोगों को भी हमारी फ़िल्म पसंद आये।