Tuesday, May 21 2024

ललन सिंह ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

FIRSTLOOK BIHAR 22:05 PM बिहार

पटना : जदयू के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके पटना स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर उन्हें झुककर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी खुले हॄदय से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर बधाई दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात से पूर्व जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में ललन सिंह ने दावा किया कि यदि कार्यकर्ता इसी तरह उत्साहित रहे , तब खून - पसीना से जदयू को पुनः नंबर वन पार्टी बनाने में वे कामयाब होंगे। इस मिलन समारोह में बिहार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की घर वापसी हुई है।

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा भागीदारी नहीं बनाया तो जदयू सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

ललन सिंह ने इस मिलन समारोह में साफ - साफ कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में अगर जदयू को बीजेपी ने भागीदार नहीं बनाया तब उस स्थिति में पार्टी उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से सम्बंधित एक बुकलेट प्रकाशित किया जायेगा। इस पुस्तक को कार्यकर्ताओं के बीच वितरित कर उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यों को घर - घर तक पहुंचाए जाने का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने जदयू को नंबर वन पार्टी बनाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात - बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता दल की रीढ़ हैं , इन्हें भरपूर सम्मान दिया जाएगा। श्री सिंह ने एक - एक दलीय साथी से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई किए जाने का एलान किया।

Related Post