Friday, May 17 2024

800 डॉलर मूल्य का है टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल

FIRSTLOOK BIHAR 23:30 PM खास खबर

गोल्ड मेडल का वजन 556 ग्राम जबकि रजत पदक है 550 ग्राम

भारत ने भी एक स्वर्ण पदक जीतकर देश दुनिया में लहराया परचम
नई दिल्ली : टोक्यो में ओलंपिक गेम्स 2020 चल रहा है। 23 जुलाई से 08 अगस्त 2021 तक चलने वाले इस आयोजन में चीन सबसे अधिक पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर है।

दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इस खेल आयोजन का हिस्सा बनते हैं और अपनी जीत सुनिश्चित करने की तमाम कोशिशें करते हैं। हर चार साल पर आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के टॉप विजेताओं को क्रमशः स्वर्ण पदक , रजत और कांस्य पदक दिया जाता है।

हर बार बदल जाता है पदक का डिजाइन

ओलंपिक खेल में पदकों का डिजाइन हर बार बदल जाता है। टोक्यो गेम्स के लिए पदकों को जापानी डिजाइनर जूनिची कावानिशी ने तैयार किया है। ओसाका निवासी कावानिशी एक ग्राफिक डिजाइनर हैं , उन्होंने ओलंपिक्स के अलावा पारालम्पिक्स के पदक भी डिजाइन किये हैं। उन्होंने इस बार मेडल में ओलंपिक प्रतिक के साथ उसके डिजाइन में जीत की ग्रीक देवी नाइकी को चित्रित किया है। इस बार के पदकों को जापान के करीब 06.21 मिलियन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को एकत्रित करने के बाद धातुओं को रिसाइकिल करके बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि स्वर्ण , रजत और कांस्य तीनों पदक का व्यास करीब 85 मिलीमीटर है वहीं मेडल की मोटाई 07.07 मिलीमीटर से 12.01मिलीमीटर तक है।

गोल्ड मेडल में नाम मात्र रहता है सोना

गोल्ड मेडल में नाम मात्र का सोना रहता है। वास्तव में इसे सोना चढ़ाकर शुद्ध चांदी से बनाया जाता है। स्वर्ण पदक का वजन करीब 556 ग्राम है , इसमें महज 06 ग्राम ही गोल्ड उपलब्ध है। वहीं सिल्वर मेडल का वजन 550 ग्राम है जो शुद्ध चांदी से बनाया गया है जबकि कांस्य पदक कॉपर और जिंक का मिश्रण है। इसमें 95 प्रतिशत कॉपर और 05 प्रतिशत जिंक मिला हुआ है।

h4>वर्तमान बाजार में स्वर्ण पदक मेडल की कीमत करीब 60 हजार जानकार बताते हैं कि वर्त्तमान बाजार मूल्य के मुताबिक स्वर्ण पदक की कीमत करीब 800 डॉलर यानी 59319 रुपये है वहीं रजत और कांस्य मेडलों की कीमत लगभग 450 डॉलर और 05 डॉलर है। ओलंपिक खेल में विजेता प्रतिभागियों को सिर्फ पदकों से नवाजा जाता है। हालांकि कई देश खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें कई प्रकार का तोहफा बतौर पुरस्कार देते हैं।

हर फाइनल मैच के विजेता को स्वर्ण पदक

ओलंपिक खेलों में हर फाइनल मैच के विजेता को स्वर्ण पदक से नवाजा जाता है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को सिल्वर और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को कांस्य पदक दिया जाता है। भारत भी टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण पदक के साथ कई मेडल जीतकर देश दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है।

Related Post