Friday, May 17 2024

बिहार के लोगों ने परिश्रम और प्रतिभा से पहचान बनाई : तार किशोर

FIRSTLOOK BIHAR 00:21 AM बिहार

पटना : उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान शनिवार को नई दिल्ली के विजय रथ संगठन ने तारकिशोर का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग देश और दुनिया में अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर अपना स्थान बनाया है। बिहार के लोग जहां भी रहते हैं, अपने मेहनत और लगनशीलता से अपनी पहचान बनाते हैं। मुझे खुशी है कि दिल्ली एनसीआर में लोगों को सशक्त करने का काम विजय रथ संगठन कर रहा है। उन्होंने इसके लिए विजय भगत एवं उनके सहयोगी साथियों के कार्यों की सराहना की।

विजय रथ संगठन ने तारकिशोर का किया स्वागत

विजय रथ संगठन द्वारा रोहिणी सेक्टर 14 अग्रसेन भवन में तारकिशोर प्रसाद का भव्य अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विजय रथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भगत, रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता के अलावा सैकड़ों बिहार के लोग उपस्थित थे।

Related Post