Tuesday, May 21 2024

जमुई जदयू जिला इकाई की बैठक में आर सी पी सिंह के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय

FIRSTLOOK BIHAR 00:40 AM बिहार

जमुई : जमुई जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दलीय साथियों की अहम बैठक आयोजित की गई , जिसमें भारत सरकार के मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. सी. पी. सिंह के अगामी 16 अगस्त को पटना आगमन से सम्बंधित कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर दर्जनों पार्टी समर्थक उपस्थित थे।

ई. शरण ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के मंत्री आर. सी. पी. सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद वे पहली बार अगामी 16 अगस्त को पटना आ रहे हैं।

जमूई से हजारों कार्यकर्ता जायेंगे आरसीपी के स्वागत में पटना

श्री सिंह के पटना पहुंचने के बाद जदयू द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा श्री सिंह के स्वागत और अभिनंदन हेतु जमुई से पार्टी के हजारों लोग पटना जाएंगे और उनके कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के जिला कार्यालय में 15 अगस्त को स्वंतत्रता दिवस समारोह 2021 धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ई. शरण ने निर्धारित तिथि को 10 : 45 बजे पूर्वाह्न में झंडोत्तोलन किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि आजादी दिवस को यादगार बनाए जाने के लिए भागीरथी प्रयास जारी है।

जदयू के वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार मंडल , जिला प्रवक्ता सुभाष पासवान , जदयू किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो , जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार , पवन कुमार रंजन , जदयू खेल कूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह , अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता , सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार , खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह , जमुई प्रखंड अध्यक्ष मो. जमील सहित अधिकांश वरिष्ठ साथी बैठक में उपस्थित थे।

Related Post