Friday, May 17 2024

सिविल सेवा की अंतिम परीक्षा की तैयारी को सभी वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता : नीतीश कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 00:03 AM बिहार

बिहार में तीन नए कृषि महाविद्यालय की होगी स्थापना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्त के अवसर पर झंडोतोलन करने के बाद पटना गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में अपने संबोधन के क्रम में कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि बिहार में तीन नए कृषि कालेज की स्थापना होगी। तीनों सबौर कृषि विश्वविद्ध्यालय के अधीन होंगे। सबौर में कृषि जैविक तकनीकी कालेज, आरा में कृषि अभियंत्रण कालेज और पटना में कृषि व्यवसाय प्रबंधन कालेज स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार जैविक खेती और इंजीनियरिंग के साथ विपणन और प्रबंधन के कार्य में दक्षता हासिल कर सकेगा। जिन बच्चों के हृदय में छेद है उनकी पूरी चिकित्सा का भार उठाने का प्रबंध किया है। अहमदाबाद के शत साईं अस्पताल में इलाज होगी। अब तक 80 बच्चों को लाभ मिला है। बेरोजगार को कुशल प्रशिक्षण, गांव में स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है।

चरणबद्ध तरीके से बाजार समिति का होगा जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए बाजार समितियों को चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार , स्टोरेज और गोदाम बनाया जाएगा। इसपर 2000 करोड़ खर्च किया जाएगा। बिहार में ईको टूरिज्म का विकास के लिए के लिए नीति बनाई जा रही है। यह कार्य वन विभाग करेगा। पहाड़ियों और वनों का विकास किया जाएगा। पर्यावरण के प्रति जागृित आएगी। गांवों में दूध सहकारी समिति बनाई जाएगी जिसमें 40 फीसद महिलाओं की समिति होगी। सुधा का उत्पाद को प्रखंड और नगर पंचायत में बूथ बनेगा। ग्रामीण क्षेत्र में दूध का उत्पादन बिक्री और सुधा का उत्पाद उनके बीच जाएगा।

सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत अब सभी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। प्रोस्ट गेजुएट छात्रवृित योजना के तहत तीन लाख आय वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। प्राथमिक विद्यानलय में प्रधान शिक्षक और उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाघ्यापक की बहाली प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर होगी। केंद्र सरकार के तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को 28 फीसद महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

Related Post