Monday, May 20 2024

जबरिया रिटायर आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

FIRSTLOOK BIHAR 21:09 PM खास खबर

नई पार्टी बनाने और सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया था एलान

लखनऊ : जबरिया रिटायर भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारी अमिताभ ठाकुर को यूपी पुलिस ने लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें हजरतगंज कोतवाली में रखा गया है। वे वहां पर हंगामा कर रहे हैं। उनकी पत्नी नूतन ठाकुर भी इस दौरान हजरतगंज कोतवाली पहुंची हैं। श्री ठाकुर आज ही एक नई पार्टी अधिकार सेना बनाने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया था।

आईपीएस श्री ठाकुर ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें जबरदस्ती गिरफ्तार किया गया है। श्री ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा बिना कारण बताये और एफआईआर की कॉपी दिए उन्हें जबरन हजरतगंज थाने ले जाया गया है। इससे पहले उन्होंने लिखा कि मेरे अयोध्या गोरखपुर यात्रा के निकट आते और नयी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करते ही उन्हें फिर नज़रबंद कर दिया गया है। अजीबोगरीब स्थिति है , मानो कानून का नहीं व्यक्ति विशेष का राज हो। इतना डर सरकार को क्यों ?

दुष्कर्म के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय को सहयोग करने का आरोप

अमिताभ ठाकुर पर दुष्कर्म के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय का सहयोग करने का आरोप है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्त मुकदमें के गवाह सत्यम राय ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को वीडियो बनाया , जिसमें अमिताभ ठाकुर पर आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों ने आत्मदाह करने की कोशिश की थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 21 मई को गवाह सत्यम राय और 25 मई को दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई।

गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Related Post