Friday, May 17 2024

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष पद पर संतोष शर्मा व महिला जिलाध्यक्ष पद पर बाॅबी कुमारी का चयन

FIRSTLOOK BIHAR 23:49 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक सविता भवन में रविवार को आयोजित की गयी. इस बैठक में फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश संगठन मंत्री राजेश कुमार भी उपस्थित थे। राजेश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर बल दिया। राजेश कुमार ने इसको लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। राजेश कुमार के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं महिला जिला अध्यक्ष बॉबी कुमारी को बनाया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व महिला जिलाध्यक्ष को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सभी लोग उम्मीद करते हैं कि नवनियुक्त दोंनो अध्यक्ष समन्वय के साथ काम करते हुए संगठन के दायित्वों को बखूबी निभायेंगे।

Related Post