Friday, May 17 2024

राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष बने मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव

FIRSTLOOK BIHAR 22:13 PM बिहार

नीतीश सरकार ने जारी किया आदेश

पटना : बिहार सरकार ने राज्य के ऊर्जा मंत्री सह योजना एवं विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को राज्य योजना पर्षद का उपाध्यक्ष नामित किया है। नीतीश सरकार ने इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया है। यह नियुक्ति 03 वर्ष या अगले आदेश तक के लिए लागू रहेगा।

अशोक कुमार मिश्रा बनें योजना परिषद के सदस्य

वहीं अशोक कुमार मिश्रा को पुनः बिहार राज्य योजना पर्षद के सदस्य , आधारभूत संरचना क्षेत्र के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति भी 03 वर्षों के लिए की गई है। योजना एवं विकास विभाग ने इससे सम्बंधित अधिसूचना जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य योजना पर्षद के अध्यक्ष स्वंय मुख्यमंत्री होते हैं। बिहार सरकार के मंत्री श्री यादव को राज्य योजना पर्षद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ज्ञात हो कि बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष पद पर निवर्त्तमान मुख्य सचिव जी. एस. कंग पदस्थापित थे।

Related Post