मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अन्तर्गत मनोहरपुर गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो परिवार के पांच बच्चे की मौत हो गयी। गांव में कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर सभी बच्चे कुश लाने गया था। चार घंटे बाद तक जब बच्चे नहीं लौटे तो परिजन बच्चों को खोजने लगे। इस दौरान पानी भरे गड्ढे में एक बच्चे का बाल दिखाई दिया। शक के आधार पर ग्रामीणों ने पानी में गोता लगाया। उसके बाद एक बच्ची का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों के काफी खोजबीन के बाद एक-एक करके धीरे-धीरे सभी बच्चों का शव मिला। इस घटना की खबर पर परिजनो की चित्कार से गांव में कोहराम मच गया है।