Friday, May 17 2024

मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को फिर मिला तीन महीने का सेवा विस्तार

FIRSTLOOK BIHAR 22:13 PM बिहार

पटना : बिहार सरकार ने मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया है। 1985 बैच के आइएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। वे इसी महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे थे। इसके पहले उन्हें एक्सटेंशन दिया गया है।

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने पिछले महीने एक मई को 07 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया था। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया था। कोरोना संक्रमण से अरुण कुमार सिंह के निधन के बाद मुख्य सचिव का पद खाली होने पर त्रिपुरारी शरण की नियुक्ति की गई थी। श्री शरण पूर्व में एफटीआइ के निदेशक भी रह चुके हैं। वे अब सम्बंधित पद पर 31 दिसंबर तक कार्यरत रहेंगे।

Related Post