Monday, May 20 2024

यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, टाॅपर बना बिहार के कटिहार का शुभम कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 00:11 AM खास खबर

टाॅप 10 में भी बिहार के तीन छात्र शामिल

नई दिल्ली : यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2020 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2020 के जारी फाइनल रिजल्ट में बिहार का शुभम कुमार टाॅपर बना। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in में जारी किया गया है। शुभम कुमार आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक में ग्रेजुएट हैं. शुभम का रोल नंबर 1519294 है। शुभम ने वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ परीक्षा पास की है। वहीं जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

टॉप 10 टॉपर

1- शुभम कुमार 2- जागृति अवस्थी 3- अंकिता जैन 4- यश जालूका 5- ममता यादव 6- मीरा के 7- प्रवीण कुमार 8- जीवानी कार्तिक नागजीभाई 9- अपला मिश्रा 10- सत्यम गांधी

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2021 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है। वहीं, ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने एमएनआईटी, भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है।  वरीयता सूची में से शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। लोक सेवाओं के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क विकलांगता वाले 25 उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें 07 शारीरिक रूप से अक्षम, 04 दृष्टिबाधित, 10 बधिर और 04 बहु-विकलांगता श्रेणी से हैं। वहीं, 151 उम्मीदवारों का चयन अभी अंतरिम आधार पर किया गया है। उनकी सूची चयन सूची में अलग से दर्शाई गई है।

तीन चरणों में होती है यूपीएससी की परीक्षा

हर साल तीन चरणों में यह परीक्षा आयोजित की जाती है, जिन्हें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और आईआरटीएस सहित विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है।

Related Post