Friday, May 17 2024

विधानसभाध्यक्ष ने कहा, घर - घर से लोगों को निकाल कार्यकर्ता तैयार करते थे कैलाशपति मिश्र

FIRSTLOOK BIHAR 19:24 PM बिहार

कैलाशपति मिश्र की जयंती मना, संजीव शर्मा ने दिखाया दमखम

मुजफ्फरपुर : आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर पहुँची है उसमें स्व. कैलाशपति मिश्र का बहुमूल्य योगदान है।स्व.कैलाशपति से बिहार का कोई जिला, कोई गांव ऐसा नहीं छूटा होगा जहां के लोगों को उसके नाम से वे नहीं जानते रहे हों। वे नाम के साथ ग्रामीण कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करते थे। ये बातें मंगलवार को आयोजित कैलाशपति मिश्र जन्म जयन्ती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तथा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कही।

कार्यक्रम के संयोजक युवा संजीव शर्मा की सराहना की

रामदयालू स्थित होटल अतिथि के सभागार में स्व.कैलाशपति मिश्र विचार मंच की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने घर-घर से लोगों को निकाल कर कार्यकर्ता तैयार किया। उसे टिकट दिला, चुनाव लड़वाए। आज भी स्व.कैलाशपति मिश्र जी द्वारा तैयार किए दर्जनों कार्यकर्ता विधायक, सांसद और मंत्री बने हुए हैं। यह थी कैलाशपति जी की निष्ठा और कार्यशैली। श्री सिन्हा ने कैलाशपति मिश्र की जयंती समारोह आयोजित करने के लिए कार्यक्रम के संयोजक युवा समाजसेवी संजीव शर्मा की काफ़ी सराहना की।

सही मायने में कार्यकर्ताओं के नेता थे : सुरेश शर्मा

मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री तथा कैलाशपति मिश्र विचार मंच के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने स्व.कैलाशपति मिश्र से जुड़े संस्मरणों को साझा किए।उन्होंने कहा कि मैं तो कभी पंचायत चुनाव नहीं लड़ा स्व.कैलाशपति जी ने सीधे लोकसभा चुनाव चुनाव लड़वा दिया। स्व. कैलाशपति जी सही मायनों में कार्यकर्ताओं के नेता थे।

स्व. कैलाशपति के जीवन से सीख लेना चाहिए

अध्यक्षता करते हुए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य श्री कामेश्वर चौपाल ने कहा कि कैलापति मिश्र सतत पार्टी को ग्रामीण स्तर तक बढ़ाने में आजीवन लगे रहे। नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को स्व. कैलापति के जीवन से सीख लेना चाहिए।

संजीव शर्मा ने कहा बाबा (कैलाश पति मिश्र) बहुत आकर्षित करते हैं

कार्यक्रम संयोजक संजीव शर्मा ने कहा कि बचपन से बाबा (कैलाशपति मिश्र) जी के पास रहने का अनेको बार अवसर मिला है। इसलिए बाबा मुझे काफ़ी आकर्षित करते हैं। कार्यक्रम को विधान पार्षद डॉ संजय पासवान, विधायक राणा रणधीर सिंह, विधायक पंकज मिश्रा, स्व.कैलापति मिश्र की पुत्रवधू पूर्व विधायक दिलमणि मिश्रा, पूर्व विधान पार्षद महाचन्द्र प्रसाद सिंह, सहित कई गणमान्यों ने संबोधित किया। संचालन नीरज नयन एवं मीनाक्षी मीनल ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन कैलाशपति मिश्र मंच के संरक्षक देवीलाल ने की। मौके पर सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओपी राय, मनोरंजन शाही, पूर्व उप मेयर विवेक कुमार, समाजसेवी नन्द कुमार साह उर्फ नन्दू बाबू, विश्वजीत कुमार, पंडित कमलापति त्रिपाठी, पंडित विनय पाठक, वर्षा रानी, सुरेश गुप्ता, संगीता शाही, अंजू रानी, ब्रजेश शर्मा, अजय नारायण, नीलेश कुमार सिंह मंटू सहित सैकड़ों गणमान्य शामिल थे।

Related Post