Monday, May 20 2024

पैसे लेनदेन के विवाद में चाचा व भतीजा को मारी गोली

FIRSTLOOK BIHAR 22:04 PM बिहार

शराब धंधे में हुआ था विवाद, पुलिस ने एक आरोपित को दबोचा

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थानाक्षेत्र के मटिहानी डीह निवासी दिग्विजय सिंह के 38 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार व उनके चाचा रंजीत सिंह को बदमाशों ने गोली मार घायल कर दिया। घटना का कारण शराब के धंधे में लेनदेन का विवाद बताया जाता है। परिजनो और पुलिस ने दोनों घायल को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। गोली भतीजे के पैर में और चाचा को हाथ में लगी है। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित मटिहानी निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

भतीजा को बचाने में चाचा को लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम संतोष कुमार अपने साथियों के साथ पहुंच कर सचिन से विवाद करने लगा और इसी क्रम में बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। इस दौरान बीच बचाव में आये चाचा रंजीत सिंह के हाथ में भी गोली लगी। दोनों को घायल के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। शराब धंधे के विवाद को लेकर गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Related Post