Tuesday, May 21 2024

व्हाट्सअप पे अलविदा का स्टेटस लगाया और युवक ने खुद को मार ली गोली

FIRSTLOOK BIHAR 22:49 PM बिहार

बेगूसराय : बेगूसराय के रामदीरी रामनगर टोला निवासी राजेन्द्र सिंह के 26 वर्षीय पुत्र राजबली कुमार ने खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी के ठीक पहले उसने अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर अलविदा लिखा और उसके बाद अपने सिर में गोली मार लिया। मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनो ने इसकी सूचना मटिहानी पुलिस को दी। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मौके से एक देशी पिस्तौल, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान था

स्थानीय लोग बताते है कि आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। हालांकि पुलिस कारणों की पड़ताल के लिए परिजनो और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Related Post