Friday, May 17 2024

अब अरुणाचल में आमने - सामने आए भारत - चीन के सैनिक, एलएसी पर 200 चीनी सैनिकों को जवानों ने रोका

FIRSTLOOK BIHAR 18:11 PM खास खबर

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर का मामला

भारत और चीन के बीच लेह में लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच अब अरुणाचल प्रदेश से भी तनातनी की खबर है। अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आमने - सामने आ गए। कमांडर स्तर की बातचीत के बाद यह मसला सुलझ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक भारत और चीन दोनों देशों के सैनिक पेट्रोलिंग के दौरान सीमा पर भिड़ गए थे। झड़प की यह घटना पिछले सप्ताह हुई थी। खबर के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के यांगत्से के करीब तवांग सेक्टर में पिछले सप्ताह भारतीय सैनिकों ने चीन के करीब दो सौ सैनिकों को रोक दिया था। भारतीय सैनिकों की आकलन के मुताबिक सभी सम्बंधित चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आए थे। इसके बाद चीनी सैनिकों को हिरासत में लिए जाने के संबंध में जानकारी मिली थी। रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत - चीन सीमा का औपचारिक रूप से सीमांकन नहीं किया गया है। दोनों देशों की सीमा रेखा आकलन पर आधारित है।

उसके अनुसार दोनों देश अपनी - अपनी धारणा के मुताबिक गश्ती करते हैं।  दोनों देशों के बीच किसी तरह की असहमति या टकराव होने पर प्रोटोकॉल के मुताबिक शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाता है। रक्षा मंत्राल के सूत्रों के मुताबिक घटना पिछले सप्ताह की है। सीमा पर शांति व्यवस्था कायम है।

उत्तराखंड के बाराहोती में भी पिछ्ले दिनों घुस आये थे चीनी सेना

गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तराखंड के बाराहोती में चीन के करीब सौ सैनिक सीमा रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। 30 अगस्त को भारतीय सीमा में करीब पांच किलोमीटर अंदर तक आने के बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा क्षेत्र से वापस लौटने के पहले  इलाके में एक  पुल को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि इस खबर को सुरक्षा एजेंसियों ने खारिज कर दिया था।

चीन एलएसी पर लगातार सैनिकों की संख्या में कर रहा है इजाफा

उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में पिछले साल अप्रैल से ही तनातनी चल रही है। डेढ़ साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच गतिरोध दूर करने के लिए सैन्य स्तर की बातचीत जारी है तो दूसरी ओर चीन की ओर से उकसावे वाली कार्रवाई भी की जा रही है। चीन एलएसी पर लगातार अपने सैनिकों की तादाद में इजाफा कर रहा है।

इधर भारत भी चीन के मंसूबों को मटिया - मेट कर देने के लिए पूरे जज्बे के साथ उताहूल है।  

Related Post