Friday, May 17 2024

केसपा पहुंचा विदेशी बौद्ध भिक्षुओं का दल, माँ तारा देवी और भगवान बुद्ध का किया दर्शन

FIRSTLOOK BIHAR 22:17 PM बिहार

टिकारी ( गया ) : जिला मुख्यालय से 32 और प्रखण्ड मुख्यालय टिकारी से 7 किमी दूर विदेशी बौद्ध भिक्षुओं का एक दल कश्यप ऋषि के नाम पर बसा केसपा गांव पहुंचा। जंहा ख्याति प्राप्त शक्ति पीठ मां तारा देवी के मंदिर में मत्था टेका और गांव के बीच स्थापित भगवान बुद्ध के प्रतिमा का दर्शन किए। साथ ही मंदिर परिसर में बिखरे पड़े खंडित प्रतिमाओं और और उसपर खुदी लिपि को देखने के प्रति काफी उत्सुक दिखे।

भगवान बुद्ध से जुड़े साक्ष्यों को दे आश्चर्य व्यक्त किया

बौद्ध भिक्षुओं के दल ने सुदूरवर्ती गांव केसपा में भगवान बुद्ध से जुड़े अनेकों साक्ष्य देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। बौद्ध भिक्षुओं के दल ने मां तारा देवी के साथ भगवान बुद्ध का दर्शन कर अपने को धन्य समझा। भंते ज्ञानवंश के नेतृत्व में आई विदेशी बौद्ध भिक्षुओं के दल को पंडित सुरेश पाठक जंहा मा तारा का दर्शन कराया वंही जानकर श्यामनंदन शर्मा ने केसपा के इतिहास और भगवान बुद्ध के इस गांव से संबंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने अतिथि देवो भवः की परमपरा का निर्वहन करते हुए बौद्ध भिक्षुओं का अतिथि सत्कार किया। ग्रामीण आशुतोष शर्मा, मृतुन्जय शर्मा, अमित कुमार आदि ने कहा कि सरकार इसे बुद्ध सर्किट से जोड़कर केसपा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर सकती है। तब भगवान बुद्ध के साथ कश्यप ऋषि और माँ तारा तीनो की महत्ता राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बन सकती है। साथ ही ऋषि, देवी और भगवान के नामों की साथर्कता सिद्ध होने के साथ यह स्थल पर्यटन और आकर्षण का एक नया केंद्र बन सकता है।

Related Post