Friday, May 17 2024

सीएसपी संचालक को गोलीमार कर लूट, गंभीर अवस्था मे संचालक को किया भागलपुर रेफर

FIRSTLOOK BIHAR 23:04 PM बिहार

बाँका : जिले के बाराहाट बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक को गोलीमार लूटपाट की है। दो गोली लगने से संचालक फैज आलम को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। जख्मी ने बताया कि दो बाइक सवार बदमाशों ने पहले दो गोली हवाई फायरिग की है। इसके बाद सीएसपी में प्रवेश कर लूटपाट की है। विरोध करने पर संचालक को दो गोली मार दी गई। एक गोली छाती और एक गोली हाथ मे लगने से जख्मी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहा है। दिनदहाड़े लूटपाट की घटना से पुलिस की शिथिलता की पोल खुल गई है। फिलहाल जख्मी की स्थिति गंभीर है। कितनी की लूट हुई है। इसका पता नही चल सका है।

Related Post