Tuesday, May 21 2024

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने तिलडीहा मंदिर में मत्था टेका

FIRSTLOOK BIHAR 21:58 PM बिहार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं पर्यटन मंत्री ने की तिलडीहा मंदिर में पूजा अर्चना

शंभुगंज ( बांका ) : प्रसिद्ध सिद्धपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर में सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राज्य के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद माथा टेकने पहुंचे। जहां मंदिर के गर्भगृह में भगवती के साकार पिंड के दर्शन किए।

पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराया

प्रधान पुजारी श्याम आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा - पाठ कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पर्यटन मंत्री ने पुजारी से तिलडीहा के पौराणिक इतिहास एवं महत्ता के बारे में जानकारी ली। पुजारी ने बताया कि यह सिद्धपीठ स्थान है। यहां आने वाले भक्तों की मुरादें पूर्ण करती है।

इस स्थान को और बेहतर बनायेगी सरकार

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि तिलडीहा रमणीक स्थान है। इस स्थान को और अधिक बेहतर बनाने में सरकार पीछे नहीं हटेगी । पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि तिलडिहा सिद्धपीठ स्थान के साथ पर्यटन का भी द्वार खोलती है । इसके लिए सरकार जल्द ही कोई विचार करेगी ।

इस मौके पर बांका डीएम सुहर्ष भगत, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीओ प्रीति, एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव के अलावे बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष सहित मुंगेर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

मंदिर में पाठाबलि हुआ शुरु

जय मंदिर में सोमवार से पाठाबलि शुरू हो गया है। प्रथम दिन प्रमुख लोगों के अलावे मेढ़पति परिवार एवं कुछ स्थानीय लोगों का पाठाबलि पड़ा । मेढ़पति सदस्यों ने तीन सौ के करीब पाठाबलि होने की बात कही। बताया कि आम श्रद्धालूओं के लिए मंगलवार एवं बुधवार को पाठाबलि होगा। ज्ञात हो कि काेरोना काल के कारण पाठा बलि बंद था। दुर्गा पूजा में भी बलि पर रोक थी। लगभग प्रत्येक साल दशहरा में 30 से 35 हजार पाठा बलि होता है।

Related Post